पति का चलाता था गाड़ी और पत्नी से निकाह के ख्वाब देखता था समीर खान, नहीं मानी तो कॉन्ग्रेस की पूर्व पार्षद लक्ष्मी पुरोहित का रेत दिया गला राजस्थान के बीकानेर में लक्ष्मी पुरोहित नाम की एक महिला का उसके ड्राइवर समीर खान ने गला काटकर हत्या कर दी है। हत्यारा समीर खान कॉन्ग्रेस की पूर्व पार्षद इस महिला का ड्राइवर था। लक्ष्मी का सोमवार (25 दिसंबर 2023) को गला काटने के बाद खुद की जान लेने की भी कोशिश की। हालाँकि, बाद में पता चला कि समीर अपनी जान लेने की कोशिश की कहानी गढ़ रहा था। उसने पुलिस से बचने के लिए खुद को चोट पहुँचाई थी। यह मामला बीकानेर के नया शहर थाना इलाके का है। पूर्व पार्षद लक्ष्मी पुरोहित अब अपने घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मी सोमवार की शाम को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन रात 10 बजे तक नहीं आई। इसके बाद महिला के पति राजेश पुरोहित ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच, गंगानगर रोड पर एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने राजेश पुरोहित को बुलाया। इसके बाद शव की शिन...
Comments
Post a Comment